✕
'राहुल की जगह गिल को खेलने चाहिये बाकी टेस्ट'
By EditorialPublished on
भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के विरूद्ध जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज के बाकी दो मैचों में भारत को केएल राहुल के स्थान

x

दुबई (एजेंसी)। भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के विरूद्ध जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज के बाकी दो मैचों में भारत को केएल राहुल के स्थान पर शुभमन गिल को मौका देना चाहिये। शास्त्री ने आईसीसी की रिव्यू पॉडकास्ट पर कहा, टीम प्रबंधन को राहुल की फॉर्म के बारे में पता है। उन्हें उसकी मानसिक स्थिति के बारे में पता है। वह जानते हैं कि उन्हें गिल जैसे खिलाड़ी को किस तरह देखना चाहिये ।
गौरतलब है कि लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे राहुल ने अपनी पिछली पांच टेस्ट पारियों में सिर्फ 50 रन जोड़े हैं। दूसरी ओर, गिल ने दिसंबर 2022 में बंगलादेश दौरे पर खेले गये पहले टेस्ट में शतक जड़ा था, जबकि उसके बाद से वह सीमित ओवर क्रिकेट में तीन शतक और एक दोहरा शतक बना चुके हैं।
शास्त्री ने कहा कि भारतीय टीम को घरेलू परिस्थितियों में खेलते हुए उपकप्तान चुनने से बचना चाहिये और सर्वश्रेष्ठ एकादश के साथ मैदान पर उतरना चाहिये ।
शास्त्री ने कहा, मुझे हमेशा विश्वास रहा कि कभी भारतीय परिस्थितियों में उपकप्तान न चुनूं। मैं सर्वश्रेष्ठ एकादश चुनना पसंद करता था और अगर कप्तान को मैदान छोड़ने की जरूरत होती थी तो आप ऐसे खिलाड़ी को जिम्मेदारी देते जो उस समय स्थिति को संभाल सकता है । सिर्फ इसलिये क्योंकि आपको चीजें मुश्किल बनाने की जरूरत नहीं है । उल्लेखनीय है कि राहुल को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरूआती दो मैचों के लिये चयनित टीम का उपकप्तान नामित किया गया था, हालांकि तीसरे और चौथे टेस्ट के लिये नामित टीम में उनके नाम के आगे से यह उपाधि हटा ली गयी । शास्त्री ने कहा, अगर उपकप्तान प्रदर्शन न करे तो कोई उसकी जगह ले सकता है, कम से कम यह ठप्पा तो नहीं लगा होगा। मैं सच कहूं तो मुझे घरेलू परिस्थितियों में कभी भी उपकप्तान रखना पसंद नहीं आया। विदेशों में स्थिति अलग होती है। यहां आपको ऐसा खिलाड़ी चाहिये जो दमदार फॉर्म में हो। आपको गिल जैसे किसी खिलाड़ी की जरूरत है। उन्हें बार-बार वह दरवाज़ा खटखटाकर टीम में आना होगा। अब जब वह (राहुल) उपकप्तान नहीं हैं, तो यह टीम प्रबंधन का फैसला है।
उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को संबोधित करते हुए कहा, ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाएं। यदि आप अपने डिफेंस पर भरोसा नहीं करते हैं, तो आपके पास कोई मौका नहीं है क्योंकि तब आप समय से पहले ही हाथ खोलने की कोशिश करते हैं। कभी- कभी आपको क्रीज पर कुछ समय बिताना पड़ता है, लेकिन अगर आप अपने डिफेंस पर भरोसा नहीं करते तो आप यह कैसे करेंगे?
शास्त्री ने कहा, मैंने एक भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को ऐसा करते हुए नहीं देखा। मुझे जो आश्चर्य हुआ वह यह था कि उनके कुछ सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी भी मैदान पर जाकर सामान्य से हटकर चीजें करने लगे । तो मुझे लगता है कि उन्हें धैर्य, तकनीक, अनुशासन और अपने डिफेंस पर भरोसा करना होगा ।
उल्लेखनीय है कि राहुल को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरूआती दो मैचों के लिये चयनित टीम का उपकप्तान नामित किया गया था, हालांकि तीसरे और चौथे टेस्ट के लिये नामित टीम में उनके नाम के आगे से यह उपाधि हटा ली गयी । शास्त्री ने कहा, अगर उपकप्तान प्रदर्शन न करे तो कोई उसकी जगह ले सकता है, कम से कम यह ठप्पा तो नहीं लगा होगा। मैं सच कहूं तो मुझे घरेलू परिस्थितियों में कभी भी उपकप्तान रखना पसंद नहीं आया। विदेशों में स्थिति अलग होती है। यहां आपको ऐसा खिलाड़ी चाहिये जो दमदार फॉर्म में हो। आपको गिल जैसे किसी खिलाड़ी की जरूरत है। उन्हें बार-बार वह दरवाज़ा खटखटाकर टीम में आना होगा। अब जब वह (राहुल) उपकप्तान नहीं हैं, तो यह टीम प्रबंधन का फैसला है।
उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को संबोधित करते हुए कहा, ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाएं। यदि आप अपने डिफेंस पर भरोसा नहीं करते हैं, तो आपके पास कोई मौका नहीं है क्योंकि तब आप समय से पहले ही हाथ खोलने की कोशिश करते हैं। कभी-कभी आपको क्रीज पर कुछ समय बिताना पड़ता है, लेकिन अगर आप अपने डिफेंस पर भरोसा नहीं करते तो आप यह कैसे करेंगे?
शास्त्री ने कहा, मैंने एक भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को ऐसा करते हुए नहीं देखा। मुझे जो आश्चर्य हुआ वह यह था कि उनके कुछ सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी भी मैदान पर जाकर सामान्य से हटकर चीजें करने लगे । तो मुझे लगता है कि उन्हें धैर्य, तकनीक, अनुशासन और अपने डिफेंस पर भरोसा करना होगा ।

Editorial
Next Story
Related News
X
