✕
मुस्लिम कब्रिस्तान के विरोध में निकला हिन्दू जन आक्रोश मोर्चा
By EditorialPublished on
वसई (Vasai) पश्चिम स्थित सनसिटी इलाके में निर्माणाधीन क्रबिस्तान को लेकर हिन्दू (Hindu) सकल समाज ने विरोध किया। बताया जा रहा है कि वसई पश्चिम स्थित प्रशासन ने मुस्लिम समुदाय (Muslim community)

x

मुंबई : वसई (Vasai) पश्चिम स्थित सनसिटी इलाके में निर्माणाधीन क्रबिस्तान को लेकर हिन्दू (Hindu) सकल समाज ने विरोध किया। बताया जा रहा है कि वसई पश्चिम स्थित प्रशासन ने मुस्लिम समुदाय (Muslim community) के कब्रिस्तान के लिए हिन्दू आबादी वाले सनसिटी क्षेत्र में जमीन उपलब्ध कराई थी।
जमीन मिलते ही वहां क़ब्रिस्तान की जमीन पर कम्पाउंड वॉल का निर्माण किया गया। इस फैसले से और घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में कब्रिस्तान बनने से हिंदुओं की भावनाएं आहत हो रही है, साथ हिन्दू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। वेट लेंड के कारण न्यायालय ने मनाही आदेश दिया था । लेकिन उसके बावजूद मनपा प्रशासन ने यह जमीन कब्रिस्तान के लिए आवंटित की और वह कम्पाउंड वॉल का निर्माण किया। जिसके लिए 26 फरवरी 2023 को हिन्दू संघटन (Hindu organization) हिन्दू सकल समाज ने हिन्दू जन आक्रोश मोर्चा का निकाला। मुस्लिम कब्रिस्तान के विरोध में वसई पश्चिम स्थित सनसिटी में हजारों हिंदुओं ने प्रशासन के इस फैसले का जमकर विरोध और नारेबाजी की। जय श्री राम के नारे लगाए और जमकर प्रशासन की निंदा करते हुए कब्रिस्तान का विरोध किया गया। अब देखना यह है कि प्रशासन द्वारा क्या फैसला लिया जायेगा, क्या कब्रिस्तान को वहां से हटाया जाएगा या हिंदुओं की भावनाओं को कुचल दिया जायेगा। इस दौरान आक्रोशित आंदोलनकारियों पर पुलिस ने लाठी डंडे बरसाए। वही हिन्दू सकल समाज का कहना है कि कुछ भी हो जाए कब्रिस्तान (Graveyard) नही बनने देंगे और उसके लिए आंदोलन के माध्यम से उसका विरोध किया जाएगा ।

Editorial
Next Story
Related News
X
