✕
राहुल को भाजपा का जवाब
By EditorialPublished on
भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने कांग्रेस (Congress) सांसद राहुल गांधी (MP Rahul Gandhi) पर प्रहार करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में पहले तिरंगा नहीं लहराता

x

नई दिल्ली (एजेंसी)। भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने कांग्रेस (Congress) सांसद राहुल गांधी (MP Rahul Gandhi) पर प्रहार करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में पहले तिरंगा नहीं लहराता था। आज अगर उसी कश्मीर में कांग्रेस पार्टी को हजारों तिरंगे दिख रहे हैं तो इसके पीछे क्या कारण हैं? इसका भी राहुल गांधी जी को चिंतन करना चाहिए। पात्रा ने कहा, आपने 52 साल लगा दिए देश को जानने के लिए यात्रा करने में। उन्होंने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि पहली बार राहुल गांधी ने यह स्वीकार किया कि मोदी सरकार ने क्या हासिल किया है। वह अपनी यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर पहुंचे और चारों तरफ तिरंगे को देखा। संबित पात्रा ने कहा कि आज अगर कश्मीर में लोगों ने तिरंगा अपने हाथ में उठाया हुआ है, लाल चौक पर तिरंगा है, तो इसका कारण है सुशासन है, जो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने दिया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
