✕
नवाब मलिक को मिली बड़ी राहत
By EditorialPublished on
बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने माना है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता एवं पूर्व मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) के स्वास्थ्य की स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए वह मेरिट के आधार उनकी जमानत (Bail) याचिका

x

मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने माना है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता एवं पूर्व मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) के स्वास्थ्य की स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए वह मेरिट के आधार उनकी जमानत (Bail) याचिका पर अगले सप्ताह से सुनवाई के लिए राजी हो गया है। नवाब मलिक को पिछले साल 23 फरवरी को मनी लांड्रिंग (Money Laundering) के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था, तब से उनकी जमानत याचिकाएं कई बार खारिज हो चुकी हैं। उन पर भगोड़े माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) एवं उसके सहयोगियों से संबंध रखने के आरोप हैं। इसी माह की शुरुआत में न्यायमूर्ति एम.एस.कर्णिक ने मलिक के वकीलों से कहा था कि वह इस बात से संतुष्ट होने के बाद ही नवाब मलिक की जमानत याचिका पर सुनवाई करेंगे कि उनके स्वास्थ्य की स्थिति ठीक नहीं है।
अगले हफ्ते से होगी सुनवाई
नवाब मलिक के वकील की संक्षिप्त जिरह के बाद कर्णिक ने कहा, ''मैं समझ रहा हूं कि नवाब मलिक का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसलिए मेरिट के आधार पर अगले सप्ताह से उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई की जाएगी।'' बता दें, मलिक के वकील ने जमानत याचिका की अर्जी लगाते हुए कहा था कि मलिक एक साल से जेल में हैं। उनकी एक किडनी खराब हो चुकी है और दूसरी भी बहुत कम काम कर रही है। एक-एक जांच की अनुमति अदालत से लेने में दो-तीन सप्ताह लग जाते हैं। यदि किसी व्यक्ति को हिरासत में रखना जरूरी नहीं हो और वह मुकदमे की सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थित रह सकता हो तो सरकारी खजाने पर खर्च क्यों बढ़ाया जाना चाहिए। मलिक के वकीलों ने पीएमएलए की धारा 45 का उल्लेख करते हुए उनके लिए जमानत की मांग की थी, जिसके अनुसार यदि आरोपित 16 वर्ष से कम हो, या बुजुर्ग या बीमार हो, तो उसे जमानत दी जा सकती है।

Editorial
Next Story
Related News
X
