✕
कार्य में सार्थकता होना आवश्यक: शाह
By EditorialPublished on
कार्यकर्ताओ को संगठन के लिये कार्य करते रहना चाहिये जिससे उस कार्य मे विजयता मिलेगी परंतु वह सार्थक होना आवश्यक है।

x

उदयपुर : कार्यकर्ताओ को संगठन के लिये कार्य करते रहना चाहिये जिससे उस कार्य मे विजयता मिलेगी परंतु वह सार्थक होना आवश्यक है। यह विचार उदयपुर (Udaipur) आये ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण भाई शाह ने बैठक में व्यक्त किये। पंचायत के जिला मंत्री शिव कुमार शर्मा ने बताया कि चितौड़ प्रांत के दौरे की शुरूआत में कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई। बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पंचायत का कार्यकर्ता प्रभावशाली होना चाहिये एवं सामाजिक परिवर्तन करना ही मुख्य उदेश्य है। बैठक में ग्राहक पंचायत के प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल ने उदयपुर जिला एवं चितोड़ प्रांत में संचालित गतिविधियों के बारे मे बताया । आरम्भ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण भाई शाह का अभिनंदन किया गया। पंचायत के जिला अध्यक्ष रमेश सोनार्थी, महिला अध्यक्ष पूर्णिमा बोकडिया, नारायण पंचोली, कर्ण सिंह कटारिया, नरोत्तम गौड़, मांगीलाल भोई, हरिशंकर तिवारी, सीपी शर्मा, नरपत सिंह कुमावत, समीक्षा गौड़, तरूणा पुरोहित, संगीता जैन, सरिता भावसार, सत्यनारायण प्रजापत, प्रवीण जोशी, अशोक शर्मा, दीपक प्रजापत, नंदकिशोर बागौरा आदि शामिल थे।
Next Story
Related News
X

