GOLD SCAM
मुंबई। कालबादेवी में जूलरी कारोबारी से 1 करोड़ 06 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपी कारोबारी की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, जूलरी कारोबारी शाह (42) परेल में अपने परिवार के साथ रहते हैं और उनका कालबादेवी में सोने-चांदी का कारोबार है। जवेरी बाजार में वे बुलियन कारोबारियों से शुद्ध सोना खरीदकर कारीगरों से आभूषण बनवाकर उनकी बिक्री करते हैं। शाह कालबादेवी के कारोबारी सोमनाथ ऊर्फ हिमेश मोंडल से अपने कारोबार के लिये स्वर्णाभूषण तैयार करवाकर लेते थे। शाह ने मोंडल को पिछले साल 19 दिसंबर से 27 दिसंबर के दौरान कुल 1 करोड़ 06 लाख 28 हजार 768 रुपये कीमत के कुल 938.730 ग्राम वजन के स्वर्णाभूषण पॉलिश करने के लिये और 1 हजार 100 ग्राम वजन का शुद्ध सोना स्वर्णाभूषण तैयार करने के लिये दिये थे, लेकिन सोमनाथ ऊर्फ हिमेश मोंडल यह सारे स्वर्णाभूषण लेकर फरार हो गया।
Editorial

Editorial

Next Story