Dr. Samkit Muni's
उदयपुर : प्रज्ञा महर्षि, आगमों के विशद् ज्ञाता डॉ. समकित मुनि, भवान्तमुनि म.सा., जयवन्तमुनि म. सा. रविवार को झीलों की नगरी उदयपुर में प्रथम बार प्रवेश करेंगे। संस्थान की कार्यकारिणी के सदस्य अनिल जारोली ने बताया कि डॉ. समकित मुनि (Dr. Samkit Muni's) चित्तौडगढ़ के उपनगर सेंती से 21 फरवरी को विहार कर देवरी, भादसौड़ा, मंगलवाड़ चौराहा, मेनार डबोक व देबारी होते हुए उदयपुर में पहुंच रहे हैं। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान (Jain Shravak Sansthan) हिरणमगरी सेक्टर चार के मंत्री महेन्द्र पोखरना ने बताया कि डॉ. समकित मुनि अपने सह मुनि भवान्त मुनि एवं जयवन्त मुनि के साथ थाना प्रताप नगर के पास से श्रावक-श्राविकाओं की अगवाणी के साथ नगर में प्रवेश कर सुन्दरवास स्थित महावीर स्वाध्याय मण्डल में आएंगे। मुनिगण आज से 7 मार्च तक उदयपुर में ही रहेंगे। महावीर स्वाध्याय मण्डल भवन सुन्दरवास में 9.15 बजे से प्रवचन होगा।
Editorial

Editorial

Next Story