✕
आत्मा का स्नेह सम्मेलन कल
By EditorialPublished on
आत्मा मित्र मंडल मुंबई का वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं प्रीमीयर लीग का आयोजन 26 फरवरी को रॉयल गार्डन रिसोर्ट, नायगांव में रखा गया है। सम्मेलन के प्रायोजक जिगर कुमार सिंघवी परिवार है।

x
मुंबई: आत्मा मित्र मंडल मुंबई (Mumbai) का वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं प्रीमीयर लीग (Annual Affection Conference and Premier League) का आयोजन 26 फरवरी को रॉयल गार्डन रिसोर्ट, नायगांव में रखा गया है। सम्मेलन के प्रायोजक जिगर कुमार सिंघवी परिवार है। तपस्वियों, होनहार विद्यार्थियों एवं प्रायोजक परिवार का सम्मान किया जाएगा। प्रीमियर लीग में गांव की 9 टीमों का मुकाबला होगा। विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। आयोजन की तैयारियों में मंडल अध्यक्ष सुरेश मेहता, मंत्री अर्जुन बी. सिंघवी, कोषाध्यक्ष सुरेश मादरेचा, निखिल मादरेचा, दिलीप सिंघवी, गणपत सिंघवी,राकेश सिंघवी, प्रियंका सिंघवी,निर्मला मादरेचा सहित सभी मंडल सदस्य लगे हुए हैं। यह जानकारी संयोजक राज सिंघवी ने दी।
Next Story
Related News
X

