✕
फार्मासिस्ट पर गलत दवा देने का आरोप, मामला दर्ज
By EditorialPublished on
गलत दवा (Wrong Medicine) देने की शिकायत पर मेडिकल स्टोर (Medical Store) के फार्मासिस्ट (Pharmacist) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। परेल में रहनेवाले ३३ साल के निनाद डोईफोडे ने भोईवाडा पुलिस (Bhoiwada Police Station) में शिकायत दर्ज कराई

x

मुंबई। गलत दवा (Wrong Medicine) देने की शिकायत पर मेडिकल स्टोर (Medical Store) के फार्मासिस्ट (Pharmacist) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। परेल में रहनेवाले ३३ साल के निनाद डोईफोडे ने भोईवाडा पुलिस (Bhoiwada Police Station) में शिकायत दर्ज कराई थी।
दर्ज शिकायत के मुताबिक, उसने अपने पिता के लिये भारती जेनरीक मेडिकल स्टोर (Bharti Generic Medical Store) से दवाईयां खरीदी थी। मेडिकल स्टोर में मौजूद फार्मासिस्ट ने पर्ची की दवा उपलब्ध नहीं होने पर उसी श्रेणी की दूसरी दवा दे दी थी। डोईफोडे का आरोप है कि फार्मासिस्ट ने उसे गलत दवा दे जिसके सेवन के बाद उसके पिता की तबीयत बेहद खराब हो गई और उन्हें केईएम अस्पताल में ईलाज के लिये भर्ती कराना पड़ा। १८ फरवरी को निनाद डोईफोडे के पिता की तबीयत बिगड़नी शुरु हो गई और २० फरवरी को उन्हें केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने जब ये दवाई देखी तो बताया कि यह दवा तो कैंसर जैसी बेहद गंभीर स्थिति में ली जानेवाली दवा है। बेटे ने इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पर पुलिस ने फार्मासिस्ट मंग्या वसावे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
