Panthera dies after sticking to the transformer
उदयपुर : जिले की कुराबड़ थाना क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मर से चिपकने से एक पैंथर की मौत (Panthera dies) हो गई। घटना की जानकारी पर मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और वन विभाग व विद्युत विभाग को सूचना दी मिली।
जानकारी के अनुसार कुराबड़ थाना क्षेत्र के गुडली गांव में नया तालाब के पास में स्थित एक विद्युत ट्रांसफार्मर पर पैंथर चिपक गया और मौके पर ही मौत हो गई। करंट से इस पैंथर का एक पांव भी कट गया। सुबह जब लोगों ने पैंथर को ट्रांसफार्मर पर चिपका हुआ देखा तो मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने इस बारे में वन विभाग और विद्युत विभाग को सूचना दी, जिस पर मौके पर दोनों विभाग आए। विद्युत विभाग ने विद्युत आपूर्ति बंद की इसके बाद पैंथर के शव को नीचे उतारा गया, जिसका राजकीय नियमों के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।
Next Story