Net off in Udaipur
उदयपुर : जिले में आयोजित हो रही अध्यापक भर्ती परीक्षा को देखते हुए संभागीय आयुक्त ने उदयपुर में नेट बंदी के आदेश जारी किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर में शनिवार रविवार को अध्यापक भर्ती परीक्षा होगी जिसमें 1 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। नकल गिरोह की सक्रियता को देखते हुए संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने टेलीकॉम कंपनियों (Telecom companies) को उदयपुर जिले में लीज लाइन को छोड़कर नेट बंद करने के आदेश जारी किए, जिस पर टेलीकॉम कंपनियों ने पलीज लाइनों को छोड़कर नेट बंद कर दी। आदेश के अनुसार यह नेट बंदी शाम को 6 बजे बाद पुनः बहाल की जाएगी।
Next Story