Rajendra Gehlot

जोधपुर : पड़ोस युवा संसद युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार (Indian government) के स्वायत्त निकाय नेहरू युवा केंद्र जोधपुर (Jodhpur) द्वारा महिला पी जी महाविद्यालय सभागार में आयोजित की गई । इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से राज्यसभा सांसद श्री राजेंद्र गहलोत (Rajendra Gehlot) ने युवाओं से कहा कि अमृत काल में युवा (Youth) अपना योगदान दें । उन्होंने कहा कि जी20 (G20) समूह की अध्यक्षता वैश्विक पटल में भारत के बढ़ते प्रभाव का परिणाम है। जी20 समूह को इस वर्ष भारत की विरासत एवं बदलते भारत की झलक वैश्विक समूह को एक साथ देखने को मिलेगी। इस कार्यक्रम की थीम वसुधैव कुटुंबकम रखी गई। कार्यक्रम
(Program)
में एनसीसी (NCC) के कमांडिंग अधिकारी बलदेव सिंह चौधरी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कौशल क्षमताओं के निरंतर उन्नयन से ही युवा भविष्य के अनुरूप देश को तैयार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छा मानव संसाधन शिक्षा के बिना संभव नहीं है। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अजयवर्धन आचार्य ने युवाओं से भारत की जी20 समूह की अध्यक्षता का महत्व साझा किया। जिला युवा अधिकारी राजेश चौधरी ने मिशन लाइफ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए इस प्रयास को वैश्विक पटल पर संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों ने अंगीकृत किया है। चौधरी ने कहा कि वाई20 समूह में पृथ्वी के प्रमुख पांच तत्वों को आधार मानते हुए पांच थीम निर्धारित की गई है।
Next Story