Muslim social workers expressed anger, raised slogans
पाली : भरतपुर के दो मुस्लिम युवाओं की हरियाणा में अपहरण कर हत्या करने के मामले पर मुस्लिम (Muslim) समाजबंधुओं ने शुक्रवार को पाली शहर (Pali City) के नाडी मोहल्ला में रोष जताया। हाथों में तख्तियां लेकर व नारे लगाकर मामले में कार्रवाई करने और युवाओं के परिजनों को मुआवजा देने व सरकारी नौकरी (Government Job) देने की मांग की। अंजुमने गुलशने गौसुलवरा सेवा समिति के तत्वावधान में मुस्लिम समाजबंधु दोपहर में नाडी मोहल्ला में एकत्रित हुए। वहां भरतपुर के जुनैद व नासिर की हरियाणा के लोहारू में अपहरण कर हत्या करने की घटना पर नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर नारे भी लगाए। इसके बाद समाजबंधुओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा देने व परिजनों को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस घटना के दोषियों को सजा दिलवाने की भी मांग की। इस दौरान पुलिसकर्मी (Policeman) भी तैनात रहे।
Editorial

Editorial

Next Story