JDA executive committee meeting

जोधपुर : आयुक्त, जोधपुर विकास प्राधिकरण (Jodhpur Development Authority) जोधपुर एवं अध्यक्ष कार्यकारी समिति जोविप्रा, जोधपुर नवनीत कुमार की अध्यक्षता में जेडीए कार्यकारी समिति की बैठक शुक्रवार, 24 फरवरी को सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यवाहक सचिव एवं उपसचिव प्रकाशचन्द अग्रवाल, एसीईएम कलेक्ट्रेट आकांक्षा बैरवा, अधीक्षण अभियन्ता जेडीवीवीएनएल (JDVVNL) ओपी सुथार, अधिशाषी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी अनिल सोनी, अधिशाषी अभियन्ता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जयेन्द्र सिंह मेहता, एसीपी (ACP) यातायात अंशु जैन, डीवाईएसपी ग्रामीण पुलिस रतनलाल, प्रबंधक प्रशासन आरएसआरटीसी रामपाल जमेरिया, उपनिदेशक पर्यटन विभाग भानुप्रताप, निदेशक अभियांत्रिकी जेडीए महेन्द्रसिंह पंवार, निदेशक आयोजना जेडीए सुभाष चन्द शर्मा, निदेशक वित्त जेडीए दशरथ कुमार सोलंकी, निदेशक विधि जगदीश कुमार, उपायुक्तगण श्रवणसिंह राजावत, रवीन्द्र कुमार, श्रवण कुमार अधिशाषी अभियन्ता
नगर निगम दीपक कुमार गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहें I
बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक दिनांक २३ जनवरी 2023 को आयोजित कार्यकारी समिति (Executive Committee) के कार्यवाही विवरण की पुष्टि की गई। तत्पश्चात् बैठक में राजस्व ग्राम तनावड़ा एवं राजस्व ग्राम सालावास में प्राधिकरण की स्वामित्व की भूमि में से राजस्थान लघु उद्योग निगम लि. राजसिको को भूमि इनलेण्ड कन्टेनर डिपों के विस्तारीकरण हेतु भूमि आवंटन के अनुमोदन तथा मास्टर डवलपमेंट प्लान - 2031 व जोनल डवलपमेंट प्लान में प्रस्तावित अन्य सामुदायिक सुविधाओं हेतु चिन्हित क्षेत्रों के किए जाने वाले उपयोगों के निर्धारण के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा करते | हुए आवश्यक निर्णय लिए गए।
बैठक में अशोक उद्यान स्थित मुख्य गार्डन एवं ओपन एयर थियेटर का प्रतिदिन का किराया निर्धारण करने के प्रस्तावों, प्राधिकरण के प्रवर्तन एवं सतर्कता सेवा के सम्पूर्ण पदों के जॉब चार्ट के अनुमोदन के प्रस्ताव सहित विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए।


Editorial

Editorial

Next Story