✕
बुजुर्ग कारोबारी से बीमा रकम के नाम पर २ करोड़ की ठगी
By EditorialPublished on
बीमे की रकम (Fraud Insurance Amount) के नाम पर करीब २ करोड़ रुपये की ठगी (Fraud) का मामला सामने आया है। बांद्रा (Bandra) के बुजुर्ग को किसी बीमा कंपनी (Insurance company) के

x

मुंबई। एक ७८ साल की उम्र के बुजुर्ग से बीमे की रकम (Fraud Insurance Amount) के नाम पर करीब २ करोड़ रुपये की ठगी (Fraud) का मामला सामने आया है। बांद्रा (Bandra) के बुजुर्ग को किसी बीमा कंपनी (Insurance company) के एग्जिक्युटिव ने फोन कर जानकारी दी कि उनकी दो बीमा पालिसी मॅच्योर हो गई हैं और उनको शुल्क का भुगतान करने पर १४ करोड़ रुपये मिल जायेंगे।
हाल ही में ७८ साल के बुजुर्ग की बेटी ने पिता के बैंक स्टेटमेंट (Bank statement) की जांच की तो पता चला कि पिछले पांच सालों में उनके खातों से करीब पांच राज्यों में विभिन्न बैंकों के २० खातों में २ करोड़ से ज्यादा की रकम ट्रांसफर की जा चुकी है। बेटी अपने पिता को लेकर पुलिस स्टेशन (Police Station) पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई है। बेटी के मुताबिक, उनके पिता की कोई भी बीमा पॉलिसी नहीं है। जबकि शिकायतकर्ता बुजुर्ग को इस बाबत कुछ याद नहीं है। जांच अधिकारी ने बीमा कंपनी को पत्र लिखकर इस बाबत जानकारी मांगी है। शिकायतकर्ता बुजुर्ग ने करीब ८० लेन-देन संव्यवहारों में आरटीजीएस के जरिये २० बैंक खातों में यह रकम ट्रांसफर की है। अब इन बैंक खातों को फ्रीज करने के लिये बैंकों को पत्र लिखा गया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
