✕
भारत का चुनाव आयोग स्वतंत्र निकाय : शिंदे
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरूवार को कहा कि भारत का चुनाव आयोग एक स्वतंत्र निकाय है, जो योग्यता के आधार पर फैसले लेता है। हमारी सरकार नियमों के तहत बनी है। शिंदे का यह बयान NCP प्रमुख शरद पवार के आरोप के बाद आया है ।

x

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने गुरूवार को कहा कि भारत का चुनाव आयोग एक स्वतंत्र निकाय है, जो योग्यता के आधार पर फैसले लेता है। हमारी सरकार नियमों के तहत बनी है। शिंदे का यह बयान NCP प्रमुख शरद पवार (NCP chief Sharad Pawar) के आरोप के बाद आया है । पवार ने कहा था कि भाजपा ने शिवसेना के नाम और सिंबल पर चुनाव आयोग के फैसले को प्रभावित करने के लिए अपनी पावर का दुरूपयोग किया।
दरअसल, पवार ने कहा था किसी ने चुनाव आयोग (Election Commission) से कुछ शिकायत की। उन्होंने फैसला सुनाया और शिवसेना और उसके चिन्ह को किसी और को आवंटित कर दिया। यह राजनीतिक दलों पर एक बड़ा हमला है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने केंद्र में सत्ता में रहने वालों के पक्ष में फैसला लिया है। पवार ने यह बयान पुणे में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के कार्यक्रम में दिया था।
पवार बोले- चुनाव आयोग का ऐसा फैसला कभी नहीं देखा
चुनाव आयोग (Election Commission) ने कुछ दिन पहले एक फैसला दिया। यह एक उदाहरण है कि कैसे एक संस्था का दुरूपयोग किया जा सकता है। हमने चुनाव आयोग का ऐसा फैसला कभी नहीं देखा है। चुनाव आयोग के पास अब तक कई मुद्दे उठाए गए थे, लेकिन कभी इस तरह का फैसला नहीं लिया। एक ऐसा फैसला जहां इसने किसी से छीनकर किसी और को एक राजनीतिक पार्टी दे दी। हम सभी जानते हैं कि बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) ने शिवसेना को जन्म दिया। उन्होंने अपने आखिरी दिनों में कहा था कि उद्धव ठाकरे उनके बाद पार्टी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
ये फैसले राजनीतिक दलों के लिए खतरा- शरद पवार

Editorial
Next Story
Related News
X
