✕
दो ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 12 लाख का एमडी ड्रग्स जब्त
By EditorialPublished on
मुंबई पुलिस (Mumbai Police) का एंटी नारकोटिक्स सेल का ड्रग्स तस्करों (Drug Smuggler) के खिलाफ मुहिम जारी है। एएनसी ने दो आरोपी को ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार (Arrested) किया है। उसके पास से 12 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स (MD Drugs)

x

मुंबई। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) का एंटी नारकोटिक्स सेल का ड्रग्स तस्करों (Drug Smuggler) के खिलाफ मुहिम जारी है। एएनसी ने दो आरोपी को ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार (Arrested) किया है। उसके पास से 12 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स (MD Drugs) बरामद की गयी है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर सांताक्रूज (प.) (Santa Cruz) में मिलन सबवे के पास दो लोगों को पकड़ा। वे एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने के लिए आए थे। पुलिस ने उनकी तलाशी ली, तो उनके पास से 60 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स बरामद हुई। इसकी कीमत 12 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने एनडीपीएस के अंतर्गत मामले दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान इमरान आरिफ शेख (31) और अमीर असलम शेख (33) के रूप में हुई है। इससे एक दिन पहले ही एएनसी ने मझगांव के डॉकयार्ड रोड इलाके से एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 25 लाख रुपए की 125 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग्स (Mephedrone Drugs) बरामद की गयी थी।

Editorial
Next Story
Related News
X
