✕
राउत के खिलाफ बीड सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज
By EditorialPublished on
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता सांसद संजय राउत (MP Sanjay Raut) की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उनके खिलाफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के बेटे श्रीकांत शिंदे (Shrikant Shinde) को बदनाम करने के आरोप में आईपीसी की धारा 211,153 (ए), 500,501,504 और 505 (2) के तहत बीड सिटी पुलिस स्टेशन (Beed City Police Station)

x

मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता सांसद संजय राउत (MP Sanjay Raut) की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उनके खिलाफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के बेटे श्रीकांत शिंदे (Shrikant Shinde) को बदनाम करने के आरोप में आईपीसी की धारा 211,153 (ए), 500,501,504 और 505 (2) के तहत बीड सिटी पुलिस स्टेशन (Beed City Police Station) में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है। बता दें, संजय राउत ने पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के बेटे श्रीकांत शिंदे के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है। राउत ने कहा है कि शिंदे ने उन्हें मारने के लिए ठाणे के एक गुंडे राजा ठाकुर (Raja Thakur) को सुपारी दी है। यह पत्र उन्होंने राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को भी लिखा है। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के बेटे आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। दुर्भाग्य है कि इन विद्रोही विधायकों पर बिल्कुल भी लगाम नहीं लग पा रही है। वहीं, राउत को आरोपों को शिंदे गुट ने खारिज कर दिया। विधायक संजय शिरसाट (MLA Sanjay Shirsat) ने कहा कि यह महज एक स्टंट है।

Editorial
Next Story
Related News
X
