State Insurance Corporation
मुंबई: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (Employee's State Insurance Corporation), उप क्षेत्रीय कार्यालय ठाणे ने टाटा स्टील (Tata Steel), खोपोली, रायगड में जागरूकता शिविर-सह-स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। उप निदेशक प्रभारी सुधाकर सिंह एवं डॉ. मेघा अहिरे, क्षेत्रीय चिकित्सक अधिकारी, कर्मचारी राज्य बीमा स्कीम अस्पताल, वाशी (Vashi) के नेतृत्व में आयोजन हुआ। सुधाकर सिंह एवं श्रीमती प्रबिशा बालन, सहायक ने निगम द्वारा प्रदान किये जा रहे विभिन्न हितलाभों एवं अन्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। डॉ. मेघा अहिरे व टीम ने करीब 300 से अधिक बीमाकृत व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच की।
Next Story