✕
अमृत रैली के साथ अणुव्रत महोत्सव का
By EditorialPublished on
अणुव्रत के 75वें स्थापना दिवस पर अमृत रैली के साथ अणुव्रत महोत्सव का शुभारंभ किया गया। रैली टेम्भी नाका जैन मंदिर से प्रारम्भ होकर तेरापंथ भवन पहुंचकर नशा मुक्ति सभा के रूप में परिवर्तित हो गई।

x

मुम्बई: अणुव्रत के 75वें स्थापना दिवस पर अमृत रैली (Amrit rally) के साथ अणुव्रत महोत्सव (Anuvrat Mahotsav )का शुभारंभ किया गया। रैली टेम्भी नाका जैन मंदिर (Jain Mandir) से प्रारम्भ होकर तेरापंथ भवन पहुंचकर नशा मुक्ति सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। शासनश्री साध्वी चंदनबाला, साध्वी राकेश कुमारी, साध्वी काव्यलता आदि ने बच्चों को नशा मुक्ति संकल्प ग्रहण करवाया।
मुख्य अतिथि विधायक निरंजन डावखरे, भाजपा प्रदेश सचिव संदीप लेले, महिला मोर्चा अध्यक्ष मृणाल पेंडसे, नगरसेविका नंदा पाटिल थे।
रैली को अणुव्रत समिति मुंबई अध्यक्ष कंचन सोनी, गणपत डागलिया, रमेश चौधरी ने रवाना किया।
आचार्य महाश्रमण चातुर्मास व्यवस्था समिति मुम्बई अध्यक्ष मदन तातेड़, महामंत्री सुरेंद्र कोठारी, तेरापंथी सभा ठाणे अध्यक्ष रमेश सोनी, रैली संयोजक मनोहर कच्छारा, तेरापंथ महिला मंडल मुम्बई अध्यक्ष रचना हिरण ने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रकाश देवी तातेड़,रोशन मेहता,अंजू कोठारी,लतिका डागलिया,मुकेश मादरेचा,महावीर बडाला, विकास धाकड़,अणुव्रत क्षेत्रीय संयोजक रतन कच्छारा,नीरज बोथरा, विकास आच्छा, कमलेश दुग्गड़, राजू बाफना,स्वेता पोखरना, अनिता धारीवाल,सुनील गोखरू, पदम हिरण,सभा मंत्री नरेश बाफना,जयंती बरलोटा, सुभाष हिंगड़,अविनाश गोगड़, भंवर दास वैष्णब,नवरत्न गोखरू, बिनोद कोठारी, प्रतिभा चौपड़ा,विनोद कोठारी,ललित कोठारी, प्रमोद धीग,देवेंद्र पुनमिया,कमलेश चंडालिया,अभय चोपड़ा,जीतू राठौड़,महेन्द्र पूंमिया,प्रवीण डांगी, मुकेश डांगी, रतन, हर्ष कच्छारा,सुखिया, महेंद्र मांडोत,संजय चौधरी सक्रिय रहे। संयोजन राजू बाफना ने किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
