Accused of instigating teenager for rape and crime arrested
उदयपुर : शहर की अंबामाता थाना पुलिस ने किशोरी को अपहरण का दुष्कर्म कर उसे सात माह की गर्भवती बनाने वाले और अपराध के लिए प्रेरित करने के वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां उन्हें जेल भेज दिया।
आईपीएस अभिषेक शिवहरे ने अम्बामाता थाने में गत 17 दिसम्बर को 16 वर्षीय पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज से करीब तीन-चार माह पूर्व आरोपी विशाल पुत्र नरवेश ओड़ निवासी ओड़ बस्ती मल्लातलाई उसकी पुत्री को जबरन उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपी काफी शातिर व बदमाश प्रवृत्ति का है। पीड़िता को उसके कब्जे से छुड़वाने के बाद भी आरोपी पीड़िता के परिजनों को डराता - धमकाता था और जान से मारने की धमकी देता था। साथ ही विडियो क्लिप व फोटो खिंचे है उन्हें सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने की धमकी दे रहा था। इस कारण परिजन काफी भयभीत हो गये।
गत 23 नवम्बर को आरोपी घर पर आया और जबरन छत पर टहल रही पुत्री को उठाकर अपने साथ ले गया। अपने मित्र बड़ी सादड़ी चित्तौड़ हाल मस्तान बाबा के पास निवासी ओमप्रकाश पुत्र नारायण गमेती के साथ उसे सालेरा कलां नांदवेल में वाहन से लेकर गया व खेत मालिक के यहां जहां इन दोनों को छोड़ा उस मालिक मोतीलाल को बताया कि यह दोनों पति-पत्नी है। आरोपी विशाल ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया जिससे वह सात माह की गर्भवती हो गई। इस मामले में आरोपी विशाल ओड़ और उसके साथी जिसने विशाल को अपराध के लिए दुष्प्रेरित किया ओमप्रकाश गमेती को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को आज पोक्सो-1 की अदालत में पेश किया जहां दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
Editorial

Editorial

Next Story