Two armed miscreants took away three and a half lakh rupees

(प्रातः काल संवाददाता) भीलवाड़ा। छोटी हरनी स्थित हनुमान टेकरी पर दर्शन के बहाने आये दो हथियारबंद बदमाशों ने दो दानपात्र और टेबल की दराज से करीब तीन से साढ़े तीन लाख रूपये चुरा लिये। वारदात दोपहर में हुई।
इसे लेकर पुजारी ने कोतवाली में केस दर्ज करवाया है। बता दें कि यह वारदात वहां लगे सीसी टीवी में कैद हो गई । पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांचकर बदमाशों का पता लगाने के प्रयास कर रही है।
कोतवाली सूत्रों के अनुसार, हनुमान टेकरी के पुजारी मनोज पुत्र मथुराप्रसाद शर्मा ने रिपोर्ट दी कि वे सात साल से यहां पूजा-अर्चना कर रहे हैं। दोपहर 12.30 बजे वे, कावांखेड़ा पार्क स्थित निवास पर गये थे। घर से लौटने पर बालाजी का मुख्य दानपात्र, राम दरबार के बाहर लगा दानपात्र और गुरु जी के आसन के पास लकड़ी की टेबल टूटी मिली। टेबल में रखे एक लाख रूपये भी गायब थे। पुजारी ने गौसेवक भगवान सिंह जो सोए थे, उनको उठाया और कैमरे चैक किये। गुरूजी बनवारीशरण काठियाबाबा को घटना की जानकारी दी।

Next Story