✕
अधेड़ व युवक की अकाल मौत
By EditorialPublished on
सविना थाना क्षेत्र में अधेड़ की अकाल मौत हो गई। अन्यत्र टीडी थाना क्षेत्र में युवक की अकाल मौत हो गई। मंगलवार को अम्बामाता थाने के साईफन • चौराहा पर अचेत मिले हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी प्रतापनगर निवासी नारायण (50) पुत्र रामचन्द्र जाट की अकाल मौत हो ।

x

उदयपुर : सविना थाना क्षेत्र में अधेड़ की अकाल मौत हो गई। अन्यत्र टीडी थाना क्षेत्र में युवक की अकाल मौत हो गई। मंगलवार को अम्बामाता थाने के साईफन • चौराहा पर अचेत मिले हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी प्रतापनगर निवासी नारायण (50) पुत्र रामचन्द्र जाट की अकाल मौत हो । दो दिन पहले अचेत अवस्था में मिलने पर उसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती करवायाजहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर एएसआई (ASI) शिवदत्त ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। इसी तरह टीडी थाना क्षेत्र बोरी कुआ हाइवे पर अचेत अवस्था में मिले अज्ञात युवक को उपचार के लिए एमबी चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां उसकी मौत हो गई। जिसकी शिनाख्त माछला मगरा निवासी ओमप्रकाश ने अपने पुत्र गोतम नलवाया (28) के रूप में की।

Editorial
Next Story
Related News
X
