✕
आरपीएससी पेपर लीक प्रकरण का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
By EditorialPublished on
आरपीएससी पेपर प्रकरण लीक (RPSC paper leak) मामले में बैंगलोर (Bangalore) से गिरफ्तार हुए मुख्य आरोपी भूपेंद्र सारण को पुलिस सुबह उदयपुर लेकर पहुंच गई। कड़े पुलिस सुरक्षा पहरे के बीच भूपेंद्र को हाथीपोल थाने लाया गया। पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि भूपेंद्र सारण को न्यायालय

x

उदयपुर। आरपीएससी पेपर प्रकरण लीक (RPSC paper leak) मामले में बैंगलोर (Bangalore) से गिरफ्तार हुए मुख्य आरोपी भूपेंद्र सारण को पुलिस सुबह उदयपुर लेकर पहुंच गई। कड़े पुलिस सुरक्षा पहरे के बीच भूपेंद्र को हाथीपोल थाने लाया गया। पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि भूपेंद्र सारण को न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा। इसके बाद मामले में उससे विस्तार से पूछताछ की जाएगी। एसपी शर्मा ने कहा कि भूपेंद्र के पकड़ में आने के साथ ही पेपर कहां से लिक हुआ इसके बारे में पुख्ता जानकारी मिल पाएगी। साथ ही उसे फरार चल रहे आरोपी सुरेश ढाका के बारे में भी महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। हालांकि ढाका की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही है।
Next Story
Related News
X

