Punjab Police on the backfoot of releasing Lovpreet in front of Khalistan supporters
अमृतसर : अमृतसर (Amritsar) के अजनाला पुलिस थाने में खालिस्तान (Khalistan) समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के 'कब्जे के बाद पंजाब पुलिस ने बड़ा यू-टर्न ले लिया है। पुलिस (Police) किडनैपिंग के आरोपी और अमृतपाल के करीबी लवप्रीत तूफान की रिहाई के लिए तैयार हो गई है। लवप्रीत तूफान की बेगुनाही के सबूत की देखने के बाद अमृतसर पुलिस ने कहा कि उसे शुक्रवार को रिहा किया जाएगा। वहीं पुलिस की तरफ से लवप्रीत सिंह की रिहाई का आश्वासन मिलने के बाद अमृतपाल सिंह और उसके समर्थक अजनाला पुलिस स्टेशन से बाहर आ गए। अमृतसर एसएसपी ने कहा, हमारे सामने जो सबूत रखे गए, उसके आधार पर लवप्रीत तूफान को रिहा किया जाएगा। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। अमृतसर पुलिस कमिश्नर जसकरण सिंह ने कहा, उन्होंने लवप्रीत तूफान की बेगुनाही के पर्याप्त सबूत दिए हैं। अब कानून अपना काम करेगा।
खालिस्तान समर्थकों का पुलिस स्टेशन पर धावा
पंजाब में गुरूवार को खालिस्तानी समर्थक संगठन 'वारिस पंजाब दे से जुड़े हजारों लोगों ने अजनाला पुलिस थाने पर धावा बोल दिया था। इनके हाथों में बंदूकें और तलवारें थी। ये सभी संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत सिंह तूफान की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने उग्र भीड़ को रोकने के लिए बैरीकेड लगाए थे लेकिन भीड़ उसे तोड़कर थाने के अंदर घुस गई। घटना में 6 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। अमृतपाल सिंह ने थाने के अंदर से ही पुलिस को धमकी दी कि 24 घंटे के
अंदर तूफान को रिहा कर दिया जाए, नहीं तो उसके बाद जो होगा उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।
अकाली नेता ने लवप्रीत को बताया बेकसूर
वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने कहा, राजनीतिक कारणों से एफआईआर दर्ज की गई है। अगर एक घंटे में मामला रद्द नहीं हुआ तो आगे जो कुछ भी होगा उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। अकाली दल के नेता भी अमृतपाल के समर्थन में अजनाला पहुंचे। अकाली दल के नेता हरपाल सिंह ब्लेयर ने कहा, हम यहां प्रशासन से बात करने आए थे कि लवप्रीत तूफान के
खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें अमृतपाल का नाम भी शामिल है। कोई भी गलत केस दर्ज नहीं होना चाहिए। प्रशासन ने स्वीकार किया कि लवप्रीत इसमें शामिल नहीं था । उसे कल रिहा किया जाएगा और एफआईआर कैंसल की जाएगी।
अमृतपाल, लवप्रीत समेत 30 पर केस
अमृतसर की अजनाला पुलिस ने अमृतपाल, उसके साथी लवप्रीत समेत 30 के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनपर अमृतपाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर कमेंट करने वाले एक युवक को किडनैप करने के बाद बुरी तरह मारपीट का आरोप है। इसी मामले में पुलिस ने लवप्रीत सिंह को अरेस्ट किया था। इस पर अमृतपाल ने गुरूवार को अजनाला थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी देने की घोषणा की थी।
लवप्रीत को छोड्ने का भरोसा दिया, थाने से बाहर आया अमृतपाल
गृह मंत्री को धमकी पर यू-टर्न
अमृतपाल सिंह ने गृह मंत्री (Home Minister) अमित शाह (Amit Shah) को धमकी वाले बयान पर यू टर्न लिया है। अमृतपाल ने कहा कि उसने गृह मंत्री को किसी तरह धमकी नहीं दी । अमृतपाल सिंह ने कहा, अमित शाह ने कहा था कि खालिस्तान आंदोलन को आगे नहीं बढ़ने देंगे। मैंने बोला था कि इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) ने भी ऐसा ही किया था और अगर आप ऐसा करते हैं। तो परिणाम भुगतने होंगे। अमृतपाल सिंह ने हाल ही में अमित शाह को इशारों में धमकी दी थी। उसने रविवार को पंजाब के मोगा के बुधसिंह वाला गांव में कहा था, इंदिरा ने भी उन्हें (खालिस्तान समर्थक) दबाने की कोशिश की थी, क्या हश्र हुआ ? अह अमित शाह अपनी इच्छा पूरी करके देख लें।


Editorial

Editorial

Next Story