✕
पेपर लीक का मास्टरमाइंड सारण गिरफ्तार
By EditorialPublished on
राजस्थान एटीएस - एसओजी (Rajasthan ATS - SOG) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगलुरू एयरपोर्ट (Bangalore Airport) से शिक्षक भर्ती परीक्षा का मुख्य आरोपी भूपेन्द्र सारण (Bhupendra Saran) को गिरफ्तार कर लिया है।

x

जयपुर : राजस्थान एटीएस - एसओजी (Rajasthan ATS - SOG) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगलुरू एयरपोर्ट (Bangalore Airport) से शिक्षक भर्ती परीक्षा का मुख्य आरोपी भूपेन्द्र सारण (Bhupendra Saran) को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्र सिंह यादव की सूचना पर एसओजी- एटीएस के अधिकारियों ने यह कार्रवाई की हैं। एसओजी ने पिछले छह दिनों से बेंगलुरू में कैंप कर फरार आरोपी के बारे में जानकारी एकत्रित कर गिरफ्तार किया । भूपेंद्र पर 1 लाख का इनाम घोषित था। एसओजी - एटीएस एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया- बुधवार दोपहर में फरार अभियुक्त के मूवमेन्ट के बारे में पुख्ता जानकारी मिली। जिस आधार पर गुरूवार को फरार आरोपी को बेंगलुरू एयरपोर्ट से पकड़ने में सहायता मिली। वर्तमान में यह आरोपी उदयपुर पुलिस के फरार है। उदयपुर जिले के पुलिस दल को भी इस ऑपरेशन में सम्मिलित किया गया है।
राठौड़ ने बताया, आरोपी भूपेन्द्र सारण अहमदाबाद से फ्लाइट लेकर बेंगलुरू आया था। एसओजी के पास इनपुट था की आरोपी अहमदाबाद से बेंगलुरू जा रहा है। इस पर टीम को भेजा गया। आरोपी इस दौरान जालोर, बीकानेर, बाड़मेर भी कई बार मूवमेंट कर चुका है। मामला उदयपुर में दर्ज है । इसलिए पुलिस आरोपी को लेकर पहले उदयपुर जाएगा। उसके बाद एसओजी अपने यहां दर्ज केस में भूपेन्द्र सारण से पूछताछ करेगी।
कौन है भूपेंद्र सारण ?
भूपेंद्र सारण साल 2011 में जीएनएम भर्ती पेपर आउट प्रकरण और वर्ष 2022 में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में भी शामिल था। वह जेल भी जा चुका है। पुलिस जयपुर से भूपेंद्र सारण की गर्लफ्रेंड और पत्नी को गिरफ्तार कर चुकी है।
3 घंटे में 5 मंजिला बिल्डिंग जमींदोज की गई थी
भूपेंद्र सारण और सुरेश ढाका के जयपुर के गुर्जर की थड़ी स्थित अधिगम कोचिंग इंस्टीट्यूट पर जेडीए ने एक्शन लिया था। जेडीए ने कोचिंग की बिल्डिंग पर बुलडोजर चलाया। करीब 3 घंटे में पूरी 5 मंजिला बिल्डिंग को गिरा दिया गया था। यह इंस्टीट्यूट कॉर्नर के प्लॉट पर था और सर्विस रोड की जगह पर कब्जा करके बनाया गया था। इसके तीन कमरे और अन्य निर्माण को जेडीए ने जेसीबी और पोकलेन मशीनों से तोड़ दिया था। इसके बाद अजमेर रोड रजनी विहार स्थित घर भी तोड़ दिया गया था।

Editorial
Next Story
Related News
X
