✕
युवतियों का पीछा करना मनचलों को पड़ा भारी
By EditorialPublished on
दो युवतियां नाथद्वारा से उदयपुर की तरफ स्कूटी पर आ रही थी, इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने इन दोनों युवतियों का पीछा करना शुरू कर दिया और रास्ते में इन युवतियों के साथ छेड़छाड़ भी की और आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। मनचलों की इस हरकत से परेशान एक युवती ने इसका वीडियो बना दिया। वीडियो बनता देख तीनों युवक अपना चेहरा छुपाने लगे, लेकिन युवतियों ने वीडियो बनाकर उदयपुर पुलिस को ट्वीट

x

उदयपुर। एक बाइक सवार 3 मनचले युवकों को युवतियों का पीछा करना उस समय भारी पड़ गए जब युवतियों ने इन तीनों युवकों का वीडियो बनाकर उदयपुर पुलिस को ट्वीट किया। इसके बाद उदयपुर पुलिस हरकत में आई और तीनों युवकों को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार दो युवतियां नाथद्वारा से उदयपुर की तरफ स्कूटी पर आ रही थी, इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने इन दोनों युवतियों का पीछा करना शुरू कर दिया और रास्ते में इन युवतियों के साथ छेड़छाड़ भी की और आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। मनचलों की इस हरकत से परेशान एक युवती ने इसका वीडियो बना दिया। वीडियो बनता देख तीनों युवक अपना चेहरा छुपाने लगे, लेकिन युवतियों ने वीडियो बनाकर उदयपुर पुलिस को ट्वीट किया, जिसके बाद सुखेर थाना पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार किया। युवको ने करीब 30 किलोमीटर तक इन युवतियों का पीछा किया, जिससे काफी परेशान हो गई थी।
Next Story
Related News
X

