✕
घर के बाहर खेल रही एक साल की मासूम का अपहरण
By EditorialPublished on
क साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया था। लेकिन पालघर (Palghar) जिले की अछोले पुलिस ने गुरुवार को सुरक्षा गार्ड को बिहार में उसके गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि लड़की को सही सलामत बचा लिया गया और परिवार को सौंप दिया गया

x

मुंबई। नालासोपारा (Nala Sopara) इलाके से एक व्यक्ति ने घर के बाहर खेल रही एक साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया था। लेकिन पालघर (Palghar) जिले की अछोले पुलिस ने गुरुवार को सुरक्षा गार्ड को बिहार में उसके गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि लड़की को सही सलामत बचा लिया गया और परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि यह पूरी घटना 15 फरवरी को नालासोपारा क्षेत्र के पडखलपाड़ा के अचोले डोंगरी में हुई थी। जब वह बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान आरोपी सुमेंद्रकुमार सुकलदास मंडल ने उसका अपहरण कर लिया थ। परिजनों के लाख ढूंढने पर भी बच्ची नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।
बच्ची के माता-पिता को पहले से जानता था आरोपी
पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला मामले में दर्ज किया। जिसके बाद उन्होंने कई सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की, जिसमें सुरक्षा गार्ड लड़की को ले जाते हुए दिखा। एक अधिकारी ने बताया कि हमने मामले में लीड के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी के फुटेज स्कैन किए थे। आरोपी नालासोपारा (पूर्व) में एक हाउसिंग सोसाइटी में सात से आठ साल तक काम करता था और बच्चे के माता-पिता को जानता था। पुलिस ने बताया कि हमने आरोपी और पीड़िता की तस्वीरों की प्रतियां बनाईं और उन्हें सभी पुलिस थानों को भेज दिया था।
Next Story
Related News
X

