घर में घुस मोबाइल चुराने वाला गरदुला गिरफ्तार
उदयपुर : शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में चांदपोल बोहर निवासी मदनलाल पुत्र अंबालाला दवे ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि गत बीस फरवरी को अपरांह तीन से सवा तीन बजे वह व उसकी पत्नी (Wife) घर पर थे। इस दौरान नशेड़ी चेचूड़ा घर में घुसा व मोबाइल चुराकर ले गया। फोन की जरूरत पड़ने पर उसकी तलाश करने पर फोन चोरी होना पया। आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में चैक किया तो पुरोहितजी का खुर्रा महावतवाड़ी निवासी आरिफ उर्फ चेचुड़ा पुत्र यूनूस खान को मोबाइल चुराते हुए देखा गया। पुलिस टीम ने आरिफ को गिरफतार कर चोरी का मोबाइल बरामद किया।
Next Story