✕
आधुनिकीकरण एवं आत्मनिर्भरता पर विशेष ध्यान देने पर दिया बल
By EditorialPublished on
विजय शर्मा, महाप्रबंधक - उत्तर पश्चिम रेलवे ने संकेत एवं दूर संचार विभाग के अधिकारियों की संगोष्ठी का दिनांक 23.02.2023 को उद्घाटन किया। यह संगोष्ठी प्रमुख मुख्य संकेत एवं दूर संचार अभियंता, पुनीत चावला की अध्यक्षता में दो दिनों तक चलेगी।

x

जयपुर : विजय शर्मा, महाप्रबंधक - उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) ने संकेत एवं दूर संचार विभाग के अधिकारियों की संगोष्ठी का दिनांक 23.02.2023 को उद्घाटन किया। यह संगोष्ठी प्रमुख मुख्य संकेत एवं दूर संचार अभियंता, पुनीत चावला की अध्यक्षता में दो दिनों तक चलेगी। इस संगोष्ठी में उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं संकेत एवं दूर संचार विभाग के निर्माण, प्रोजेक्ट एवं रेल संचालन में कार्यरत मुख्यालय एवं मंडल अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
पुनीत चावला, प्रमुख मुख्य संकेत एवं दूर संचार अभियंता ने संकेत एवं दूर संचार विभाग द्वारा चालू वित्त वर्ष के लक्ष्यों एवं उपलब्धियों की समीक्षां एवं आगामी वित्त वर्ष 2023-24 के लक्ष्यों के निर्धारण के बारे में विस्तार से प्रस्तुतीकरण दिया। विजय शर्मा, महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे ने संकेत एवं दूर संचार विभाग की उपलब्धियों के लिए मुख्यालय एवं फील्ड में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशंसा की एवं आगामी वित्त वर्ष में उपलब्धियों को दोहराने हेतु प्रेरित किया ।
वर्तमान वित्त वर्ष में संकेत एवं दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) ने संरक्षा सुधार में उत्कृष्ट कार्य करते हुए उ. प. रे. को मैकेनिक्ल सिगनल रहित करने के लिए बचे हुए 04 स्टेशनों को भी आधुनिक इलेक्ट्रोनिक प्रणाली में बदलने है जोकि निर्धारित लक्ष्य से भी एवं सभी 06 टोकन ब्लॉक 15 अधिक है। समपार फाटक इंस्ट्रूमेंट को टोकन रहित ब्लॉक प्रणाली में बदलने का सम्पूर्ण लक्ष्य हासिल कर लिया है। संरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए 20 स्टेशनों पर पुरानी सिगनल प्रणाली को बदलकर आधुनिक इलेक्ट्रोनिक प्रणाली भी लगायी गयी है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 42 संपार फाटकों को इंटरलॉकिंग की गयी हैं जोकि लक्ष्य से भी 15 आधिक है। समपार फाटक के क्षतिग्रस्त हो जाने की स्थिति में भी रेल संचालन शुचारू रखने के लिए 142 फाटकों पर इमरजेंसी स्लाईडिंग बूम लगाये गये है जो की लक्ष्य से भी ज्यादा है है। चालू वर्ष में यात्रियों की सुविधा के लिए 103 स्टेशनों पर नये डिजिटल क्लॉक एवं 29 स्टेशनों पर उद्घोषणा यंत्र लगाये गये हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के उपमहाप्रबन्धक (सामान्य) एवं रख-रखाव का उचित प्रशिक्षण मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी देने के निर्देश दिए। अनुज तायल के अनुसार महाप्रबन्धक ने निर्धारित लक्ष्यों के अतिरिक्त स्वीकृत कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली एवं कार्यों को शीघ्र पूरा करने के दिशा- निर्देश प्रदान किये। महाप्रबन्धक, शर्मा ने रेल संचालन को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक उपकरणों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने एवं इन उपकरणों के रख रखाव में आत्मनिर्भर बनने के लिए समुचित कदम उठाने के निर्देश दिये । उन्होंने अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा निरीक्षण करने एवं कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकी के उपकरणों के रख - राखाव उचित प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।
Next Story
Related News
X

