Pawan Khera
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस (Congress) प्रवक्ता पवन खेड़ा (Pawan Khera) के खिलाफ पुलिस (Police) कार्रवाई का बचाव करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रमुख विपक्षी पार्टी पर पलटवार करते बृहस्पतिवार को भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को इस 'गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए कि वे कानून से ऊपर हैं। भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने संवाददाताओं से कहा, जो कुछ भी किया जाता है वह कानूनी तरीके से किया जाता है। कांग्रेस नेताओं को इस गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए कि वे कानून से ऊपर हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के बाद कांग्रेस 'विक्टिम कार्ड खेल रही है। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली हवाई अड्डे पर विरोध प्रदर्शन कर कानून का उल्लंघन किया और साथी यात्रियों के जीवन को खतरे में डाला उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदर्शन से लोगे को असुविधा हुई। भाटिया ने कहा, मोदी (प्रधानमंत्री ) के देश के 140 करोड़ से अधिक लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है और उन्हें गाली देना एक छेद खोदने जैसा है जिसमें कांग्रेस गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस को सबक सिखाएंगे।

Editorial

Editorial

Next Story