Actor Akshay Kumar

नई दिल्ली (एजेंसी)। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Actor Akshay Kumar) ने कनाडा (Canada) की नागरिकता छोड़ने का फैसला लिया है। दरअसल, हर फिल्म की रिलीज के वक्त अभिनेता को कनाडा की नागरिकता के लिए ट्रोल किया जाता है। उन्हें सोशल मीडिया पर भला-बुरा कहा जाता है। यही कारण है कि अब अभिनेता ने अपनी फिल्म 'सेल्फी की रिलीज से एक दिन पहले इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने भारत के पासपोर्ट के लिए आवेदन कर दिया है और वह कनाडा की सिटिजनशिप छोड़ रहे हैं। अक्षय कुमार ने आजतक को दिए इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी है। अभिनेता ने इंटरव्यू में कहा, मुझे बुरा लगता है जब लोग मेरी नागरिकता पर सवाल उठाते हैं। कनाडा की नागरिकता लेने के पीछे का कारण जाने बिना मुझे भला-बुरा कहते हैं। भारत मेरे लिए। सब कुछ है, मैंने जो कुछ भी कमाया है, जो कुछ भी पाया है, यहीं से पाया है। और मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे भारत को ये सब वापस देने का मौका मिल रहा है। बुरा लगता है जब लोग बिना कुछ जाने कुछ भी कहते हैं।
Next Story