loud DJ Udaipur
नगर संवाददाता. उदयपुर । तेज आवाज में डीजे (DJ) बजाने से मवेशी के बार-बार भड़कने से आक्रोशित तीन भाईयों सहित आरोपियों ने विवाह समारोह से लौट रहे घात लगाकर डीजे की गाड़ी को रोककर उस पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया और डीजे बजाने वाले पर हमला किया जिससे जान बचाकर भागे युवक कुएं में गिर गये। दो घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उन्हें घायलावस्था में बाहर निकाला जबकि दो जान बचाने में सफल रहे। जानकारी अनुसार अड़िंदा निवासी किशनलाल पुत्र मानु रावत अपने सहयोगी बाबूलाल पुत्र लोगर व हिम्मत पुत्र वरदा व एक अन्य के साथ विवाह समारोह में बग्गड़ गांव में डीजे बजा रहे थे। डीजे बजाकर वापस गाड़ी लेकर गांव लौट रहे थे। उस दौरान बग्गड़ गांव में ही पिकअप में आए हमलावरों ने डीजे की गाड़ी के आगे लगाकर रोका और रोकते ही उसमें से उतरे हमलावरों ने डीजे गाड़ी पर अंधाधुंध पथराव कर दिया जिससे गाड़ी के शीशे फूट गये और डीजे के उपकरण क्षतिग्रस्त हो गये । यही नहीं हमलावरों ने डीजे बजाने वालों पर भी पथराव किया तो वे जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे जिससे रात के अंधेरे में बाबूलाल व हिम्मत कुएं में गिर गये। इसकी सूचना मिलने पर खेरोदा थानाधिकारी पवन सिंह, एएसआई दौलतसिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। अल सुबह तीन बजे ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दो घंटे की मशक्कत के बाद सुबह पांच बजे दोनों युवकों को कुएं से बाहर निकाला। एक का पांव और एक हाथ फेक्चर हो गया था और शरीर पर चोटे आई थी। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एमबी चिकित्सालय रेफर कर दिया। उधर किशनलाल रावत की रिपोर्ट पर बग्गड़ी निवासी गोटू पुत्र वरदा रावत, इसके भाई बद्री रावत, रमेश पुत्र जोधराज रावत, इसके भाई दिनेश, राजू, संतोष पुत्र शंकर रावत व बबलू पूत्र लिम्बाराम रावत के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले की जांच एएसआई दौलतसिंह द्वारा की जा रही है और नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
Editorial

Editorial

Next Story