Meghalaya Assembly Election
शिलॉन्ग (एजेंसी): मेघालय विधानसभा चुनाव (Meghalaya Assembly Election) के मद्देनजर रैली संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा (BJP) पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने आरोप लगाया कि टीएमसी यहां भाजपा को सत्ता में लाने के लिए चुनाव लड़ रही है जैसा उसने गोवा चुनाव में किया था। राहुल ने प्र.म. मोदी (Modi) पर हमला बोलते हुए अडानी के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस कक्षा के धौंस जमाने वाले उस छात्र की तरह हैं, जिसे लगता है कि वह सब जानता है और सब समझता है।
राहुल गांधी ने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस पार्टी
(Trinamool Congress party)
पर निशाना साधते हुए पश्चिम बंगाल (West Bengal) में हिंसा और घोटालों की घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा, आप, टीएमसी का पश्चिम बंगाल में हिंसा एवं घोटालों का इतिहास जानते हैं। आप उनकी परंपरा से वाकिफ हैं। उन्होंने गोवा (चुनाव) में बड़ी रकम खर्च की और उनका मकसद भाजपा की मदद करना था। मेघालय में भी उनका यही विचार है टीएमसी का मेघालय में यह सुनिश्चित करने का विचार है कि भाजपा मजबूत होकर सत्ता में आए।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए गौतम अडानी (Gautam Adani) का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, मैंने प्रधानमंत्री से अडानी से उनके रिश्ते के बारे में पूछा। मैंने एक तस्वीर भी दिखाई जिसमें अडानी और प्रधानमंत्री उनके एयरक्राफ्ट पर बैठे थे और प्र.म. ऐसे आराम से बैठे थे जैसे उनका अपना घर हो प्र.म. मोदी ने इससे जुड़े एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया।
Editorial

Editorial

Next Story