scout-guide organization
जयपुर : राज्यपाल स्थान कलराज मिश्र ने कहा है कि स्काउट गाइड (Scout Guide) संगठन समाज सेवा से जुड़े कार्यों में अपनी भूमिका का विस्तार करे और स्वच्छता आंदोलन, शैक्षिक जागरूकता, ग्रामीण क्षेत्रों में कुरीतियों के निवारण एवं रूढ़ियों के उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाए। राज्यपाल मिश्र बुधवार को राजस्थान (Rajasthan) राज्य भारत स्काउट गाइड संस्था के जगतपुरा स्थित राज्य प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने आह्वान किया कि यह संगठन स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का प्रसार करते हुए 'स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत' (Clean India Healthy India) के लिए कार्य करे। राज्यपाल ने कहा कि स्काउट गाइड सिर्फ संगठन नहीं बल्कि वह विचार है जिससे विद्यार्थियों में स्वयंसेवक के रूप में कार्य करने की भावना का प्रसार होता है। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड से युवा पीढ़ी को जो संस्कार मिलते हैं, उनसे व्यक्ति जीवन में निरंतर आगे की ओर बढ़ता है। राज्यपाल मिश्र ने कहा कि अगर नई पीढ़ी को बचपन से ही अच्छे संस्कारों की शिक्षा मिलती है तो उससे विद्यार्थीयों का ही सर्वांगीण विकास नहीं होता बल्कि इससे राष्ट्र और समाज भी सुदृढ़ होता है। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड संगठन इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों को वह प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है, जिससे वे कठिन परिस्थितियों का मुकाबला करने के लिए तैयार होते हैं। राज्यपाल ने गत दस वर्ष से लगातार राष्ट्रीय स्तर की चीफ नेशनल कमिश्नर शील्ड प्रदेश को मिलने पर राजस्थान राज्य संगठन की सराहना की। उन्होंने प्रदेश में स्काउट गाइड की संख्या 13 लाख होने और राष्ट्रीय
(National)
स्तर पर 9 अवार्ड मिलने के लिए भी राजस्थान राज्य संगठन को बधाई दी। उन्होंने राज्य के 16 हजार 600 विद्यालयों में इको क्लब के माध्यम से वृक्षारोपण, सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन, खुले में शौच मुक्त जनजागृति अभियान, स्वच्छता अभियान संचालित किए जाने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। राज्यपाल (Governor) ने कार्यक्रम में जम्बूरी आयोजन में उल्लेखनीय सहयोग के लिए प्रशासनिक अधिकारियों एवं अन्य सहयोगियों को धन्यवाद बैज और मेडल ऑफ मेरिट प्रदान किए। उन्होंने कोविड काल में एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य के लिए विभिन्न मण्डल के स्काउट गाइड एवं रोवर रेंजर्स को सम्मानित किया। स्काउटिंग विद्यार्थियों को सेवा और परोपकार को परम धर्म मानकर जीवन में आगे बढ़ने की सीख देता है।

Editorial

Editorial

Next Story