✕
जूलरी शॉप से चांदी की कटोरियां चोरी
By EditorialPublished on
लोखंडवाला मार्केट में अमित जैन (37) की संतोष ज्वेलर्स नामक जूलरी शॉप है। 18 फरवरी को उनकी जूलरी शॉप में दो महिलायें आईं थी। उन्होंने जैन को बताया कि वे चांदी की कटोरियां खरीदना चाहती हैं। जैन ने उन्हें एक चांदी की कटोरी दिखाई। लेकिन महिलाओं ने और बड़ी कटोरियां दिखाने की मांग की। जैन ने चार बड़े आकार की चांदी की कटोरियां दिखाई और उनमें से एक महिलाओं
_202302231442522968.jpg)
x
_202302231442522968.jpg)
मुंबई। अंधेरी में गोल्ड और सिल्वर जूलरी बेचनेवाले जूलर की दुकान से चांदी की कटोरियां चोरी हो गईं हैं। सोमवार को चोरी का मामला दर्ज कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, लोखंडवाला मार्केट में अमित जैन (37) की संतोष ज्वेलर्स नामक जूलरी शॉप है। 18 फरवरी को उनकी जूलरी शॉप में दो महिलायें आईं थी। उन्होंने जैन को बताया कि वे चांदी की कटोरियां खरीदना चाहती हैं। जैन ने उन्हें एक चांदी की कटोरी दिखाई। लेकिन महिलाओं ने और बड़ी कटोरियां दिखाने की मांग की। जैन ने चार बड़े आकार की चांदी की कटोरियां दिखाई और उनमें से एक महिलाओं ने पसंद कर ली। जैन इस कटोरी का वजन करने लगे और इसी दौरान एक महिला शॉप से बाहर निकल गई। महिला ने कुल छह कटोरियां मांगी और जैन के पास केवल चार थी। लिहाजा जैन किसी और दुकानदार को फोन लगाकर माल मंगाने लगे। इस बीच, दूसरी महिला भी शॉप से बहाना बनाकर निकल गई। जूलर को शक हुआ तो उसने सीसीटीवी फुटेज देखे जहां उसे चोरी का पता चला।

Editorial
Next Story
Related News
X
