✕
स्काउट गाइड का चिंतन दिवस
By EditorialPublished on
स्काउट गाइड के संस्थापक लॉर्ड बेडेन पावल का जन्म दिवस 'चिंतन दिवस' के रूप में धूमधाम से मनाया गया विद्यालय के एनसीसी एवं स्काउट गाइड कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मदन सिंह राठौड़, महानिरीक्षक एसटीसी बीएसएफ की अगवानी की गई।

x

जोधपुर : स्काउट गाइड (Scout guide) के संस्थापक लॉर्ड बेडेन पावल (Robert Baden-Powell) का जन्म दिवस 'चिंतन दिवस' के रूप में धूमधाम से मनाया गया विद्यालय के एनसीसी एवं स्काउट गाइड कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मदन सिंह राठौड़, महानिरीक्षक एसटीसी बीएसएफ की अगवानी की गई। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय प्राचार्य ने राजस्थान के शौर्य का प्रतीक साफा एवं हरित पौधे से स्वागत किया गया।
विद्यालय (School) के स्काउट गाइड प्रभारी ललित कुमार दवे ने मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य को स्काउट स्कार्फ पहनाया प्राचार्य ने स्वागत उद्बोधन में स्वागत एवं आभार प्रकट किया। उन्होंने इस चिंतन दिवस के महत्व पर व्यापक प्रकाश डाला। विद्यालय की नन्ही बालिकाओं के समूह गीत 'चंदन है इस देश की माटी' ने सब को भावविभोर कर दिया तथा समूह नृत्य 'मेरा देश रंगीला' ने सबका मन मोह लिया। कक्षा सातवीं की गाइड पार्वना एवं कब मास्टर नीतू विश्वकर्मा ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि राठौड़ ने विद्यार्थियों को स्काउट गाइड के नियमों एवं प्रतिज्ञा के अनुसार कार्य करने की बात दोहराई। उन्होंने बताया कि एक सच्चा स्काउट गाइड सभी मानवीय गुणों से परिपूर्ण होता है। इस अवसर पर स्काउट मास्टर, कब मास्टर एवं फ्लॉक लीडर के रूप में लोकेश कुमार कुमावत, बृजेंद्र सिंह, नीतू विश्वकर्मा, अमर सिंह माली, श्रद्धा चौधरी, रीना नागपाल निकिता मैडम, मूल सिंह शेखावत, मुकेश कुमार मेघवाल एवं गौरव सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभाई।
Next Story
Related News
X

