✕
1.10 लाख रूपये की रिश्वत का खेलः आरोपी दलाल गिरफ्तार
By EditorialPublished on
शराब व्यवसायी एवं सेल्समैन को मुकदमें में फंसाने की धमकी देने और बाहर निकालने की बात कहकर गुजरात के दो हेड कांस्टेबलों को गत वर्ष 1.10 लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

x

उदयपुर : शराब व्यवसायी एवं सेल्समैन को मुकदमें में फंसाने की धमकी देने और बाहर निकालने की बात कहकर गुजरात के दो हेड कांस्टेबलों को गत वर्ष 1.10 लाख (1.10 Lakh) रूपये की रिश्वत (Illegal gratification) लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इस मामले में दलाल की भूमिका निभाने वाले आरोपी को ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की स्पेशल यूनिट के पुलिस निरीक्षक आदर्श कुमार ने बताया कि शराब व्यवसायी गोवर्धन विलास निवासी बंशीलाल पुत्र पन्नालाल और इनकी दुकान के शराब सेल्समैन हवा मगरी सेक्टर 14 निवासी किशोर सिंह पुत्र विजयसिंह राजावत ने गत वर्ष 16 अक्टूबर को टेलीफोन के जरिये ब्यूरो के पुलिस निरीक्षक रतनसिंह राजपुरोहित को शिकायत की कि गांधीनगर जिले के रख्यावल थाने के हेड कांस्टेबल मुकदमें में झूठा फंसाने और उसमें से नाम निकालने की धमकी देने के एवज में मेरी लाइसेंसी शराब की दुकान के सेल्समैन किशोर सिंह के जरिये दो लाख रूपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। ब्यूरो टीम द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया तो हेड कांस्टेबल भरत भाई व महेश भाई एक लाख दस हजार रूपये लेने पर सहमत हो गये। दोनों हेड कांस्टेबलों को ब्यूरो टीम ने 1.10 लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि इस मामले में लिस बस्सी झुंझावत सलूम्बर निवासी दलाल देवीलाल पुत्र मोड़ीलाल उर्फ मोडजी कलाल हेड कांस्टेबल महेश भाई का पूर्व परिचित होकर फरियादी बंशीलाल सुहालका का नाम मुकदमें से हटाने एवं अन्य किसी पुलिस अधिकारी के द्वारा मामले में आरोपी नहीं बनाने की एवज में रिश्वत की मांग एवं लेन-देन में मध्यस्थता होना प्रमाणित पाया गया। ब्यूरो टीम ने आरोपी दलाल देवीलाल कलाल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया।

Editorial
Next Story
Related News
X
