एमएनएस ने दी राउत मेडिटेशन की सलाह
मुंबई : संजय राउत (Sanjay Raut) ने सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे (Shrikant Shinde) पर आरोप लगाया था कि उन्होंने ठाणे के गैंगस्टर राजा ठाकुर (Raj Thakur) को उनकी हत्या की सुपारी दी है। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री (Union Home Minister) अमित शाह, महाराष्ट्र के गृहमंत्री (Home Minister) देवेंद्र फडणवीस, मुंबई और ठाणे के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा था। आज उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। राज ठाकरे की पार्टी के प्रवक्ता संदीप देशपांडे ने उन्हें मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन और योग करने की सलाह दी है। संदीप देशपांडे (Sandeep Deshpande) ने उन्हें पत्र लिख कर सलाह देते हुए कहा, आपको लेकर चिंता हो रही है, इसलिए यह पत्र लिख रहा हूं। पिछले कुछ महीनों से आपकी भाषा का स्तर गिरा है। आप लगातार चिड़चिड़े होते जा रहे हैं। आप निराधार आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। अपने मन लायक जब कुछ नहीं होता तो दिमाग का संतुलन गड़बड़ाने लगता है। कभी-कभी डिप्रेशन के झटके आने लगते हैं। आप कितना भी नकारें, लेकिन ये सारे लक्षण आपमें दिखाई देने लगे हैं। मामला कंट्रोल से बाहर जाने से पहले इसका खयाल करना जरूरी है। आगे संदीप देशपांडे ने लिखा है, आप जो रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं, इसके बजाए दो दिनों में एक दिन मीडिया (Media) संवाद किया करें। फिर धीरे-धीरे हफ्ते में एक बार मीडिया से बात करें। ऐसा आप कर पा रहे हैं कि नहीं, इस पर जरूर ध्यान दें और हो सके तो प्रेस कॉन्फ्रेंस से 10-15 मिनट पहले योगा करें। इससे शायद आपको थोड़ा आराम मिले।
Editorial

Editorial

Next Story