✕
कटारिया असम के राज्यपाल बने
By EditorialPublished on
गुवाहाटी उच्च न्यायालय (High Court) के मुख्य न्यायाधीश ने गुलाब चंद कटारिया दद्यको बुधवार को असम के नए राज्यपाल (Governor) के रूप में शपथ दिलाई।

x

गुवाहाटी (एजेंसी) : गुवाहाटी उच्च न्यायालय (High Court) के मुख्य न्यायाधीश ने गुलाब चंद कटारिया दद्यको बुधवार को असम के नए राज्यपाल (Governor) के रूप में शपथ दिलाई। कटारिया (78) ने असम (Assam) के 31वें राज्यपाल के रूप गुवाहाटी के श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में शपथ ग्रहण किया। शंकरदेव कलाक्षेत्र असम का सांस्कृतिक संग्रहालय है यह गुवाहाटी शहर के पंजाबाड़ी क्षेत्र में स्थित है। यह एक ही परिसर में पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र को दर्शाते हुए एक कला और सांस्कृतिक संग्रहालय है। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया समेत बड़ी संख्या में भाजपा के नेता मौजूद थे। कटारिया राजस्थान के उदयपुर के निवासी हैं और वह प्रोफेसर जगदीश मुखी के स्थान पर राज्यपाल बने हैं। मुखी कार्यकाल पूरा करने के बाद रविवार को सेवानिवृत्त हो गये जब राष्ट्रपति (President) द्रौपदी मुर्मू ने कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त किया था तब वह राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Legislative Assembly) में विपक्ष के नेता थे। कटारिया का जन्म 13 अक्टूबर, 1944 को हुआ था और वह 2014 से 2018 तक राजस्थान के गृह मंत्री (Home Minister) रह चुके हैं। वह राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य रह चुके हैं। कटारिया मंगलवार को गुवाहाटी पहुंचे जहां लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय (एलजीबी आई) हवाई अड्डे पर राज्य के मंत्रियों और नौकरशाहों ने उनका स्वागत किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
