jewellery shop Theft

मुंबई। दहिसर में सोमवार को एक कारीगर जूलरी चोरी कर फरार हो गया। सोना कारोबारी ने एमएचबी कॉलोनी पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, दहिसर में श्रीधन मयती (25) का श्रीधन ज्वेलर्स नामसे गोल्ड जूलरी तैयार करने का कारखाना है जहां ऑर्डर के हिसाब से जूलरी बनाकर दी जाती है। उनके यहां 12 कारीगर काम करते हैं और सभी कारखाने में ही रहते हैं। कमल रामप्रसाद मैती नामक कारीगर भी पिछले तीन साल से उनके कारखाने में काम कर रहा था। मालिक उसके काम की रकम उसके खाते में जमा करते थे।
इस बीच 17 फरवरी को कालबादेवी स्थित अलंकार ज्वेलर्स (Alankar Jewellers) से श्रीधन को गोल्ड जूलरी तैयार करने का काम मिला था। इसके लिये अलंकार ज्वेलर्स ने गोल्ड भी दिया था। श्रीधन ने कमल को इस 545 ग्राम गोल्ड को पिघलाकर जूलरी डिजाइन करने का काम सौंपा था। लेकिन 18 फरवरी को रात आठ बजे के करीब कमल ने कारखाने के मैनेजर संदीप आदक को मंदिर जाने की बात कहकर कारखाने से निकला। लेकिन जब वह नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर संपर्क किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। जब गोल्ड की जांच की गई तो पता चला कि उसकी दराज में केवल 212 ग्राम सोना है जबकि बाकी का 17 लाख 19 हजार रुपये कीमत का 333 ग्राम सोना गायब था। जूलर श्रीधन को चोरी का भरोसा हो गया तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी पश्चिम बंगाल का रहनेवाला है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Editorial

Editorial

Next Story