✕
गोल्ड और करंसी का अवैध भंडार जब्त, मुंबई, पुणे और पटना से दस गिरफ्तार
By EditorialPublished on
इंडो-नेपाल सीमा से बिहार के पटना में गोल्ड की तस्करी की जा रही थी और इसके बाद यह गोल्ड रेल या हवाई रास्ते से मुंबई और देश के दूसरे इलाकों में पहुंचाया जाना था। गोल्ड की इम्पोर्ट ड्यूटी में बढ़ोत्तरी और ऊंची कीमतों के साथ ही पारंपरिक मांग के चलते गोल्ड स्मगलिंग में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को तीन सूडानी नागरिकों को उस वक्त जांच के लिये रोका गया जब वे पटना स्टेशन से मुंबई के लिये ट्रेन पकड़ रहे थे।

x

मुंबई। खुफिया राजस्व निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई, पुणे और पटना में गोल्डन डॉन अभियान के तहत 51 करोड़ रुपये कीमत का 101 किलो गोल्ड, 74 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा और 63 लाख रुपये मूल्य की भारतीय मुद्रा का अवैध भंडार जब्त किया है। इस कार्यवाही के दौरान 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें सात सूडानी नागरिक शामिल हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, इंडो-नेपाल सीमा से बिहार के पटना में गोल्ड की तस्करी की जा रही थी और इसके बाद यह गोल्ड रेल या हवाई रास्ते से मुंबई और देश के दूसरे इलाकों में पहुंचाया जाना था। गोल्ड की इम्पोर्ट ड्यूटी में बढ़ोत्तरी और ऊंची कीमतों के साथ ही पारंपरिक मांग के चलते गोल्ड स्मगलिंग में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को तीन सूडानी नागरिकों को उस वक्त जांच के लिये रोका गया जब वे पटना स्टेशन से मुंबई के लिये ट्रेन पकड़ रहे थे। उनके जैकेट्स से 40 पैकेट्स मिले जिनमें 37 किलोग्राम गोल्ड पेस्ट की शक्ल में छिपाकर ले जाया जा रहा था। यह गोल्ड कंसाइनमेंट मुंबई के कोलाबा में पहुंचाया जाना था। सोमवार को सूडान की दो महिलाओं को पुणे में पकड़ा गया। ये बस के जरिये हैदराबाद से मुंबई जा रही थी। उनके हैंडबैग्स से साढ़े पांच किलो गोल्ड बरामद हुआ था। उसी दिन दो सूडानी नागरिक जो मुंबई से पटना जा रहे थे, जांच एजेंसी के हत्थे चढ़े। इन्हें मुंबई के रेलवे स्टेशन पर रोका गया और इनसे भी 39 किलो गोल्ड बरामद हुआ। डीआरआई ने मुंबई के कई परिसरों में छापेमारी कर 20 किलोग्राम गोल्ड बरामद किया। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
