Hyderabad - Jaipur - Hyderabad weekly special train service
जयपुर : रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु हैदराबाद- जयपुर-हैदराबाद (Hyderabad- Jaipur-Hyderabad) साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा (Special train service) की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार गाडी संख्या 07115/07116, हैदराबाद - जयपुर- हैदराबाद साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में हैदराबाद से दिनांक 03.03.23 से 30.06.23 तक एवं जयपुर से दिनांक 05.03.23 से 02.07.23 तक विस्तार किया जा रहा है। उपरोक्त रेलसेवा के संचालन समय एवं ठहराव पूर्ववत् रहेंगे।
Next Story