✕
करंट से सेंटिंग कर रहे श्रमिक की मौत, परिजनों के आने के बाद उठेगा शव
By EditorialPublished on
सवीना थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान पर सेंटिंग का कार्य करते हुए रविन्द्र (39) पुत्र गौरीसिंह महतो निवासी झारखण्ड हाल सवीना ऊपर से गुजर रही विद्युत लाईन से लोहे के तार टकरा जाने से गंभीर झुलस गया।

x
उदयपुर : सवीना थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान पर सेंटिंग का कार्य करते हुए रविन्द्र (39) पुत्र गौरीसिंह महतो निवासी झारखण्ड हाल सवीना ऊपर से गुजर रही विद्युत लाईन से लोहे के तार टकरा जाने से गंभीर झुलस गया।
साथी श्रमिकों ने उसे करंट से छुड़ाया और उसे एमबी चिकित्सालय | लाए जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया और एएसआई चतरसिंह ने शव का पोस्टमार्टम कराया लेकिन मृतक के परिजनों ने झारखण्ड से फोन पर मना कर दिया कि वे शव गांव लेकर नहीं आए उदयपुर आने के बाद ही कार्यवाही करेंगे, उसके बाद शव ले जायेंगे। शाम तक गहमागहमी का माहौल रहा आखिरकार शव को पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद पुनः मुर्दाघर में रखवाया गया।
Next Story
Related News
X

