✕
शाम 5 बजे तक खुला रहेगा शेयर बाजार ?
By EditorialPublished on
शेयर बाजार में ट्रेडिंग के समय में बदलाव की चर्चा एक बार फिर से जोरों पर है। मार्केट में कारोबार के समय को अब 3.30 बजे से बढ़ाकर शाम 5 बजे तक किया जा सकता है।

x

मुंबई : शेयर बाजार (Share Market) में ट्रेडिंग (Trading) के समय में बदलाव की चर्चा एक बार फिर से जोरों पर है। मार्केट में कारोबार के समय को अब 3.30 बजे से बढ़ाकर शाम 5 बजे तक किया जा सकता है। टाइमिंग बढ़ाने की रूपरेखा बाजार नियामक सेबी ने 2018 में तैयार की थी। इस पर जल्द फैसला लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।
3.30 पर नहीं 5 बजे बंद होगा बाजार?
फिलहाल, भारतीय शेयर बाजार सुबह 9.15 बजे खुलता है और इसमें दोपहर 3.30 बजे तक ट्रेिडिंग की जाती है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शेयर बाजार में कारोबार का समय बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत ट्रेिडिंग टाइम को बढ़ाकर शाम 5 बजे तक किया जा सकता है। हालांकि, बाजार प्रतिभागियों के साथ इस संबंध में बातचीत अभी शुरूआती दौर में है।
2018 में तैयार की गई थी रूपरेखा
बाजार नियामक सेबी ने 2018 में ट्रेडिंग आवर्स बढ़ाने के लिए रूपरेखा जारी की थी। इससे पहले बीते जनवरी महीने में भी सेबी एक मानक संचालन प्रक्रिया सेबी एक मानक संचालन प्रक्रिया लेकर आया था। इसमें जो कही गई थीं, उनके मुताबिक अगर एक्सचेंज में किसी वजह से कामकाज बाधित होता है, तो मार्केट प्रतिभागियों, ट्रेडिंग (Trading) मेंबर्स को 15 मिनट के भीतर इसकी सूचना देनी होगी। सेबी के सर्कुलर में इस बात का भी जिक्र किया गया था कि यदि बाजार बंद होने से एक घंटे पहले ट्रेडिंग सामान्य नहीं होती है, तो सभी एक्सचेंजों को ट्रेडिंग का समय उस दिन डेढ़ घंटे तक बढ़ाना होगा।
एनएसई चाहता है, ट्रेडिंग का समय बड़े
बता दें देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज (Stock Exchange) नेशनल स्टॉक (Stock) एक्सचेंज (एनएसई) इक्विटी सेगमेंट में कारोबारी घंटे बढ़ाने के पक्ष में है। हालांकि, शेयर मार्केट में ट्रेडिंग टाइमिंग बढ़ाए जाने की चर्चा पहली बार नहीं हो रही है, इससे पहले भी ये मुद्दा सुर्खियों में रहा है। लेकिन अब इस संबंध में जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, उससे लगता है कि बाजार की टाइमिंग को लेकर जल्द कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
