आईजी लांबा ने संभाला पदभार, महिलाओं और गरीबों की सुनवाई पर रहेगा फोकस
उदयपुर : उदयपुर रेंज के नए आईजी (IG) अजय पाल लांबा (Ajaypal Lamba) ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। आईजी लाम्बा के स्वागत के लिए उदयपुर एसपी (SP) विकास शर्मा समेत एसपी और अन्य डीएसपी (DSP) मौजूद रहे। उदयपुर रेंज के नए आईजी अजय पाल लांबा ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। आईजी लांबा के स्वागत के लिए उदयपुर एसपी विकास शर्मा समेत एएसपी और अन्य डीएसपी मौजूद रहे। इस मौके पर उन्हें पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं मीडिया से बातचीत में आईजी लांबा ने अपनी प्राथमिकताओं को बताया। उन्होंने कहा वे उदयपुर (Udaipur) में पहले भी एसपी भी रहे हैं। प्रोबेशन के दौरान ट्रेनिंग भी यही की है। ऐसे में उदयपुर को भौगोलिक रूप से भी अच्छे जानते हैं। लांबा ने बताया कमजोर वर्ग के साथ महिलाओं की सुनवाई पर फोकस रहेगा। पुलिस द्वारा कैसे आदमी की सुनवाई हो सकती, ये सुनिश्चित करने की कोशिश रहेगी। रेंज भर में पुलिस फोर्स कैसे बेहतर काम कर सकेए इस पर भी काम करेंगे। उन्होंने कहा आने वाले दिनों में जिलेवार वहां की समस्याओं को देखा जाएगा। लांबा ने कहा रेंज के सभी जिलों में हिस्ट्रशीटर की धरपकड़ और बेनामी संपति भी पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के अनुसार कदम उठाए जाएंगे। लांबा ने कहा उदयपुर में उनकी तीसरी बार पोस्टिंग हुई हैं। वे प्रोबेशन के दौरान भी उदयपुर में रहे, इसके बाद उदयपुर एसपी के रूप में उन्हें काम करने का मौका मिला और अब रेंज आईजी के रूप में वे उदयपुर में काम करेंगे। वे उदयपुर समेत आस-पास के जिलों को सांस्कृतिक और भौगौलिक रूप के साथ ही लोकल जनता की पुलिस से उम्मीदों को भी अच्छे से समझते हैं।
Editorial

Editorial

Next Story