Raut told CM Shinde's son about the threat to his life
मुंबई। उद्धव ठाकरे गुट के नेता सांसद संजय राउत ने मुंबई पुलिस कमिश्नर (Mumbai Police Commissioner) को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे पर उन्हें मारने के लिए एक गुंडे को सुपारी देने के आरोप लगाए हैं। राउत ने इस संबंध में पुलिस कमिश्नर के साथ, राज्य के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी पत्र लिखा है। राउत द्वारा लिखे गए पत्र में सीधे तौर पर श्रीकांत शिंदे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
संजय राउत (Sanjay Raut) ने पत्र में लिखा है कि लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे (MP Shrikant Shinde) (एकनाथ शिंदे के बेटे) ने मुझे मारने की सुपारी ठाणे (Thane) के एक अपराधी राजा ठाकुर को दी है। मैंने उसी के संबंध में पुष्टि की है। मैं आपको एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सूचित कर रहा हूं। शिंदे गुट के विधायक ने पत्र में संजय राउत द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि यह महज एक स्टंट है, संजय राउत इस समय स्टंट कर रहे हैं। उनकी बातों में कोई सच्चाई नहीं है। हाल ही में उन्होंने 2 हजार करोड़ की डील का स्टंट भी किया था। उन्होंने कहा कि यह अब नया स्टंट है। वहीं संजय राउत द्वारा लिखे पत्र से संबंधित एक सवाल का जवाब देते हुए, उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने कहा कि शिकायत को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। दुर्भाग्य से इन विद्रोही विधायकों (शिंदे खेमे से) पर बिल्कुल भी लगाम नहीं लग रही है। माहिम इलाके में एक विधायक ने फायरिंग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
Next Story