✕
मुम्बई सेंट्रल-भगत की कोठी (जोधपुर) - मुम्बई सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा का संचालन
By EditorialPublished on
रेलवे द्वारा आगामी होली पर्व पर यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु मुम्बई सेंट्रल- भगत की कोठी (जोधपुर) मुम्बई सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

x

जयपुर : रेलवे द्वारा आगामी होली पर्व पर यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु मुम्बई सेंट्रल- भगत की कोठी (जोधपुर) मुम्बई सेंट्रल (Kothi (Jodhpur) of Mumbai Central -Bhagat ) स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार गाडी संख्या 09093 मुम्बई सेंट्रल-भगत की कोठी (Jodhpur) स्पेशल एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 04.03.23, शनिवार को मुम्बई सेंट्रल से 09.30 बजे रवाना होकर अगले दिन रविवार को 09.30 बजे भगत की कोठी पहुँचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09094 भगत की कोठी (Jodhpur)- मुम्बई सेंट्रल स्पेशल एक्सप्रेस (Mumbai Central Express) रेलसेवा दिनांक 05.03.23, रविवार को भगत की कोठी से 12.15 बजे रवाना होकर अगले दिन सोमवार को 11.45 बजे मुम्बई सेंट्रल पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर ब्यावर, मारवाड़ जं., पाली मारवाड़ व लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
