Theft in policeman's house
मुंबई। जिन पर थी चोरों को पकड़ने की जिम्मेदारी, उन्हीं के घर हो गई चोरी। चेंबूर के सेल कॉलोनी में हैरान करने वाला यह मामला सामने आया हैं। चोरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि उन्होंने किसी सोसाइटी या मोहल्ले में नहीं, बल्कि पुलिसकर्मी के घर पर ही हाथ साफ़ कर डाला। जांच में सामने आया कि चोर कोई और नहीं एक पति-पत्नी है। दोनों वारदात को अंजाम देने के बाद एक होटल में ठहरे हुए है। नेहरू नगर पुलिस ने चोरो को पकड़ने के लिए वेटर बनकर होटल में दाखिल हुई और उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान सौरव यादव (26) और उनकी पत्नी शाहिना के रूप में की है। पुलिस ने चोरों के पास से पुलिस के घर के साथ साथ उसके पड़ोसी के घर में हुई चोरी गहने और नकदी को बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार दूसरी मंजिल पर एक पुलिस कांस्टेबल के फ्लैट और उसके पड़ोसी के घर में घुस कर सोने के गहने और नकदी समेत 4.85 लाख रुपए की चोरी की गई थी।
Editorial

Editorial

Next Story