Flight meeting regarding Holi program
मुंबई। होली पर्व पर आयोजन को लेकर उड़ान संस्था की मीटिंग अध्यक्ष युगराज जैन की अध्यक्षता में हुई। संस्था के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश से इस वर्ष कार्यक्रम विशेष रहेगा। मीटिंग में प्रस्ताव पारित किया गया कि 6 मार्च सोमवार सुबह पंचकल्याणक महापूजन एवं 7 मार्च मंगलवार रात्रि में विराट कवि सम्मेलन आजाद मैदान में होगा। कार्यक्रम में देश के प्रख्यात कवियों द्वारा कविता पाठ किया जाएगा। आयोजन को लेकर अध्यक्ष युगराज जैन, संयोजक सुरेश जैन, उपाध्यक्ष गणपत कोठारी, सोहनलाल परमार, नरेश लोढ़ा, भरत कोठारी, दिनेश फोलामुथा, रणजीत लोढा, शांतिलाल पुनमिया, सुरेश मेहता, निर्मल टीकमगढ, संजयराजा जैन, ताराचंद बोराणा के साथ समस्त पदाधिकारी सक्रिय हैं। यह जानकारी राजमल पेमावत ने दी।

Next Story